प्रदर्शनविरोध

एनएसयूआई ने अतिथि विद्वान बसंत सिंह राजपूत को पद से हटाने की उठाई मांग, भाजपा जिला महामंत्री पद पर रहते हुए शासकीय नियमों के उल्लंघन का आरोप

एनएसयूआई ने दिया 2 दिन का अल्टीमेटम, नहीं हटाए तो करेगी भूख हड़ताल, प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने थमाया नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा।शासकीय महाविद्यालय हरदा में अतिथि विद्वान के पद पर कार्यरत बसंत सिंह राजपूत के भाजपा जिला महामंत्री पद संभालने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एनएसयूआई ने इसे शासकीय नियमों का उल्लंघन बताते हुए बसंत सिंह को पद से हटाने की मांग की है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता बिले ने जानकारी दी कि इस मामले में आयुक्त को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा गया है। साथ ही बसंत सिंह राजपूत को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा, “आज शाम 5 बजे तक स्पष्टीकरण का समय है। इसके बाद नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कॉलेज की दीवारों पर चिपकाए पोस्टर

विधायक प्रतिनिधि अनिल बिश्नोई ने कहा कि बसंत सिंह राजपूत भाजपा जिला महामंत्री रहते हुए भी अतिथि विद्वान के पद पर कार्यरत हैं। इसके सभी सबूत और नियुक्ति पत्र प्राचार्य को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 2 दिन बाद छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान मनोज बिश्नोई, मुजाहिद अली, योगानंद राजपूत, योगेश चौहान, राहुल पटेल, श्यामलाल, भूपेश बबाल, सिद्धांत पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button