होटल मानसरोवर में कांग्रेस की बैठक हुई संपन्न, जलकर वृद्धि और भारी बिजली बिलों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक होटल मानसरोवर में जिले की सह प्रभारी रचना जैन की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में सभी ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर अध्यक्षगण उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दिनों में आयोजित होने वाले ‘बोट चोर, गद्दी छोड़’ कार्यक्रम पर चर्चा करना रहा।बैठक के बाद कांग्रेसजनों ने नगर पालिका द्वारा जलकर वृद्धि एवं बिजली वितरण कंपनी द्वारा भेजे जा रहे भारी-भरकम बिलों के विरोध में एडीएम सतीश राय को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन बिश्नोई, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय समन्वयक हेमंत टाले, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य, हरदा अध्यक्ष गोविंद व्यास, सोनतलाई अध्यक्ष सुरेंद्र बिश्नोई, रहटगांव अध्यक्ष रामदीन पटेल, खिड़किया अध्यक्ष शंकर सोलंकी, सेवादल अध्यक्ष शहीद खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिला ठाकुर, रैना पालीवाल, श्यामलाल बाबल, कैलाश चतुर्वेदी, रामदास तोमर, मुजाहिद अली, अमर रोचलानी, संजय जैन, अनिल बिश्नोई, राजेश कलम, गोविंद सुरमा, प्रेरक सारण, अरुण तिवारी, शशि वर्मा, हरिशंकर पंवार, संतु राजपूत सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



