घटना

छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही दो छात्र देर रात बाइक दुर्घटना में हुए घायल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा+ 8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव

स्वतंत्र हरदा । रहटगांव। अनुसूचित जनजाति छात्रावास के दो नाबालिक छात्र देर रात सड़क हादसे मे हुए घायल, जिला अस्पताल मे उपचार जारी। छात्रावास अधीक्षक की लापरवाही से देर रात तक बाहर घूमते रहते है छात्र। फर्राटे से दौड़ाते है बाइक। हॉस्टल मे बाइक लाने की परमिसन नहीं होने के बाबजूद नाबालिक छात्र लाते है बाइक और देर रात सड़क पर फर्राटे से दौड़ाते है बाइक। घायल छात्र मे एक 10 वीं कक्षा का छात्र है जिसकी 27 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली है जो गंभीर रूप से घायल हो गया। हॉस्टल मे अधीक्षक के रुकने के लिए अलग से रूम बना हुआ है पर अधीक्षक हॉस्टल मे रुकते ही नहीं। हॉस्टल मे एक महिला रसोईया है जिसके हवाले 58 छात्र रहते है हॉस्टल मे।

हरदा जिले के रहटगांव क्षेत्र मे बीती रात सड़क हादसे मे अनुचित जनजाति छात्रावास के दो नाबालिक छात्र घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए हरदा जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव नगर मे स्थित अनुसूचित छात्रावास के दो छात्र जीवन पिता रामचरण उम्र 17 वर्ष जो कक्षा 11 वीं का छात्र है एवं उसका साथी मोनू पिता भीमसिंग उम्र 16 वर्ष जो कक्षा 10 वीं का छात्र है। बीती रात को करीब साढ़े 10 बजे बाहर से बाइक लेकर छात्रावास लौट रहे थे तभी एकलव्य छात्रावास के सामने से आ रहे स्कूटी चालक से टकरा गए जिसमे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को रहटगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार देकर हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया। अब सवाल यह उठता है की छात्रावास के छात्र इतनी रात में बिना अनुमति के बाइक लेकर बाहर कैसे गए क्या इन नाबालिक छात्रों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है और दूसरा सवाल की छात्रावास मे बाइक लाना मना है तो फिर इन नाबालिक छात्रों के पास बाइक कहा से आई। इन सब बातो से छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठता है।

इनका कहना है: 

बाइक छात्र मोनू ने अपने घर से लाया था ये दोनों छात्र बिना बताए बाहर गए थे।

अजय चौहान, अधीक्षक अनुसूचित जनजाति छात्रावास रहटगांव।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button