कार्यवाहीक्राइम

जिला पुलिस की तीन बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजा, डकैती की योजना, अवैध हथियार और चोरी के माल सहित कई आरोपी गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में हरदा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी, डकैती की साजिश और चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। हंडिया, टिमरनी, हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 18 किलो अवैध गांजा, डकैती की योजना बनाते 6 आरोपी, अवैध हथियार, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित चोरी का सामान, 1 कार और 2 मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

7.5 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: चौहान

थाना सिविल लाइन पुलिस ने 7.5 किलो गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,05,000 है, बरामद कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नर्मदा मंदिर के पीछे गोहा में चार संदिग्धों को पकड़ा, जिनके झोलों से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और इनसे पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

डकैती की योजना बनाते 6 आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी का माल जब्त: लाल

थाना टिमरनी पुलिस को सूचना मिली कि राधास्वामी सत्संग आश्रम के पास 5-6 लोग संदिग्ध अवस्था में हथियारों के साथ बैठे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, धारदार हथियार, सरिए और लाठियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने बस स्टैंड से कपड़ों के बैग में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

10.5 किलो गांजा, 1 कार और 2 मोटरसाइकिल जब्त, 3 गिरफ्तार: कवरेती

थाना हंडिया पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.5 किलो गांजा, 1 अल्टो कार और 2 मोटरसाइकिल के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जोगा साल्याखेड़ी के जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से गांजा बेचने के लिए मौजूद हैं। घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया, जिनके कब्जे से अलग-अलग मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया।

योगदान देने वाले अधिकारी एवं सिपाही:

  1. थाना सिविल लाइन: निरीक्षक संतोष सिंह चौहान प्रआर. 26 बृजेश साहू प्रआर. 189 सुभाष यदुवंशी आर. 237 राहुल वर्मा आर. 75 प्रदीप मालवीय आर. 206 उमेश पवार आर. 361 सुनील शर्मा आर. 117 राहुल ठाकुर
  2. थाना टिमरनी: निरीक्षक रोशनलाल भारती उप निरीक्षक अजय रघुवंशी उप निरीक्षक उदयराम चौहान सउनि हेरम्ब पाण्डेय सउनि राजेश रघुवंशी आर. 275 महेन्द्र आर. 359 जगमोहन मीणा आर. 362 धर्मेन्द्र आर. 342 प्रतीक प्रआर. 76 निलेश तिवारी
  3. थाना हंडिया: निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती उपनिरीक्षक अशोक अहिरवार प्रआर. 128 कंचन राजपूत प्रआर. 368 दीपक जाट आर. 86 नितेश कुशवाह

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और एएसपी आरडी प्रजापति के निर्देशन में इन तीनों थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सफल कार्रवाई की।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button