अभियान

सायबर अपराध से बचाव हेतु हरदा पुलिस का जागरूकता अभियान, शासकीय हाई स्कूल उड़ा में छात्रों को किया जागरूक

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरदा पुलिस द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में, शासकीय हाई स्कूल उड़ाव में एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में एसआई आदित्य सिंह कार्डते, जगदीश पांडव, वीरेंद्र राजपूत,विजयलक्ष्मी, और स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान पुलिस ने छात्रों को बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

सोशल मीडिया सुरक्षा: फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन को ऑन रखें। यूपीआई और एटीएम सुरक्षा: कभी भी यूपीआई पिन किसी को न बताएं और एटीएम पिन छिपाकर दर्ज करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव: अनजान लिंक, नकली कस्टमर केयर नंबर, और लुभावने ऑफर्स पर क्लिक न करें डिजिटल अरेस्ट से सतर्कता: यदि किसी रिश्तेदार को किसी मामले में फंसाने की बात कहकर आपसे पैसे मांगे जाएं, तो पहले सत्यापन करें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। वीडियो कॉल और केवाईसी फ्रॉड: अनजान नंबरों से आने वाले वीडियो कॉल न उठाएं और केवाईसी अपडेट के नाम पर किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। पुलिस ने छात्रों से आग्रह किया कि वे साइबर अपराध से सतर्क रहें और अपने परिजनों तथा मित्रों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने भी छात्रों को डिजिटल सुरक्षा के महत्व को समझाया और कहा कि आज के दौर में इंटरनेट उपयोग के दौरान सावधानी बरतना आवश्यक हो गया है।हरदा पुलिस ने इस जागरूकता अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया,

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button