जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान का आगाज, महू में जुटेंगे लाखों कार्यकर्ता: पीसी शर्मा
संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: निकेश चौहान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “जय बापू-जय भीम-जय संविधान अभियान” की प्रदेशव्यापी रैली का आयोजन डॉ. भीम राव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में किया जा रहा है। पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी जानकारी साथ मौजूद रहे कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी, एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में लाखों कार्यकर्ता संविधान की रक्षा और सम्मान के लिए जुटेंगे। पूर्व मंत्री पीपी शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, विधायक रामकिशोर दोगने, मध्य प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निकेश चौहान, और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास भी उपस्थित रहे। इस दौरान शर्मा ने बताया कि यह अभियान बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की रक्षा और दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प है। और यहां अभियान पूरे 1 साल तक चलाया जाएगा।
राहुल गांधी ने भाजपा पर संविधान के अपमान का आरोप लगाते हुए संसद में जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जातिगत जनगणना का विरोध कर रही है और आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रच रही है। भाजपा के निजीकरण से रोजगार पर वार हो रहा है, जिससे दलित, आदिवासी और पिछड़े वर्गों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।

सम्मानित नेताओं का योगदान: चौहान
निकेश चौहान ने इस अवसर पर महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरोजनी नायडू सहित अन्य नेताओं के योगदान को याद किया, जिन्होंने बाबा साहेब के नेतृत्व में देश के संविधान का निर्माण किया है और भाजपा पर कसा तंज कहा देश में भाजपा का कोई योगदान नहीं है केवल और केवल सिर्फ भाजपा सरकार और भाजपा के नेता संविधान को नहीं मानते और बाबा साहब अंबेडकर का अपमान हमेशा करते रहते हैं। इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कांग्रेस का यह अभियान संविधान की रक्षा और बाबा साहेब के अपमान का विरोध करने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की जाएगी।



