अतिक्रमण

अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम जारी, नगर पालिका ने की सख्त कार्रवाई, आईटीआई के पास अवैध अतिक्रमण को हटाया

शाहरुख बाबा के एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। नगर पालिका द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बुधवार को वार्ड क्रमांक 31 में आईटीआई कॉलेज के पास कार्रवाई की गई। हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे के किनारे होटल, दुकान और घरों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी। बावजूद इसके, कई दुकानदारों और होटल संचालकों ने सड़कों तक अतिक्रमण जारी रखा, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। जनता की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम ने यह कार्रवाई की। इस मौके पर नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने मीडिया को बताया कि हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण की समस्या गंभीर हो रही थी। कई बार चेतावनी देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे मजबूरन यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और जनता को परेशानी न हो।

जनता ने दी अपनी प्रतिक्रिया 

इस कार्रवाई के बाद स्थानीय नागरिकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कुछ लोगों ने इस कदम की सराहना बताया और कुछ ने कठोर कार्रवाई बताया। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की यह मुहिम जारी रहेगी।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button