क्राइम

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

नीमगांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले पर चोट के निशान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर चोट के निशान मिले हैं। घटना की सूचना सुबह 8:00 बजे पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम मिर्जापुर निवासी घनश्याम पिता नर्मदा प्रसाद कर्मा (32 वर्ष) के रूप में हुई है। युवक का शव ग्राम नीमगांव के कोरकू ढाना में बनी झोपड़ियों के सामने पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि यह निशान पुरानी चोट के हो सकते हैं। पुलिस ने जिन घरों के सामने शव मिला, वहां के कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में युवक की मौत अधिक शराब पीने के कारण प्रतीत हो रही है। हालांकि, सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और मामला दर्ज कर लिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। युवक का शव मिलने के बाद से क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button