अभियानहरदा

यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान: बच्चों को सिखाया ‘गुड टच और बैड टच’ का अंतर

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हरदा पुलिस ने ‘गुड टच और बैड टच’ के प्रति जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर बैनर और फ्लैक्स लगाए गए हैं, जिनमें सही और गलत स्पर्श के बारे में जानकारी दी गई है। सरल और स्पष्ट भाषा में समझाया गया है कि कौन से स्पर्श सुरक्षित होते हैं और कौन से नहीं। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और उन्हें किसी भी असुविधाजनक स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है। बच्चों को यह सिखाया जा रहा है कि यदि वे गलत स्पर्श का सामना करें, तो तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को सूचित करें। हरदा पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button