
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। किसानों के हित से जुड़े मुद्दों को लेकर शनिवार को सड़क पर उतरे कांग्रेसियों ने शहर में ट्रैक्टर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक सभा भी हुई। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया और ₹6000 प्रति क्विंटल सोयाबीन, ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं, और ₹3100 प्रति क्विंटल धान, खराब हुई फसल का मुआवजा, यूरिया, DAP की उपलब्धता के समर्थन के मुद्दे पर घेराबंदी की।

प्रदेश व्यापी आह्वान के तहत हरदा में भी कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली। इस यात्रा में कांग्रेसी नेता ट्रैक्टर लेकर शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, विधायक रामकिशोर दोगने जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल भी ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट पर स्टेयरिंग थामे नजर आईं। कांग्रेस जिलाध्यक्षओम पटेल शहर अध्यक्ष गोविंद व्यास जिला प्रभारी कपिल फौजदार, ट्रैक्टर पर बैठ कर रैली में शामिल हुईं।

हाथों में झंडे लिए नारे लगाते कांग्रेसी शहर घंटाघर चांडक चौराहा प्रताप टॉकीज तेजाजी चौक गुर्जर बोर्डिंग होते हुए आदर्श उपज कृषि मंडी पहुंचे। कृषि मंडी में कांग्रेसियों ने एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंपा और उसके जरिए किसानों के साथ किए गए वादों को निभाने की मांग की।

जीतू पटवारी ने कहा, “हमने प्रशासन से आवश्यक अनुमतियां लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया है, लेकिन सरकार का यह कदम कि कई जगह ट्रैक्टरों को रोका जा रहा है, यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं कि किसानों के इस लोकतांत्रिक अधिकार का सम्मान करें। जिस किसी किसान का ट्रैक्टर रोका जा रहा है, वह इसका वीडियो बनाकर सार्वजनिक करे ताकि सरकार के विरोध और भय की असलियत सामने आ सके।

तैनात रही पुलिस फोर्स साथ में वन स्टाफ भी रहा मौजूद
कांग्रेसी प्रदर्शन के मद्देनजर एहतियाती तौर पर कलेक्ट्रेट में सुरक्षा की इन्तजाम पुलिस ने पहले से ही कर रखे थे। भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई साथ में वन स्टॉप बिरहा मौजूद। एडिशनल एसपी और सिटी कोतवाली, सिविल लाइन और यातायात के थाना प्रभारी भी वहां मौजूद थे।

न्याय यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार, गोविंद व्यास, अमीर पटेल, भूपेश पटेल, राजेश पटेल, मोहन बिश्नोई, हेमंत टाले, सुरेंद्र बिश्नोई, अहद खान, अरुण जायसवाल, अमर रोचलानी, दीपक सारण, राहुल पटेल, योगेश चौहान, अनिल कुमार लिबर्टी, अजय राजपूत, सतीश राजपूत, रितु सोलंकी ,संजय अग्रवाल आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।



