भ्रष्टाचार

एस.डी.आर.एफ. योजना में नालों के निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

ठेकेदार पर घटिया निर्माण से करोड़ों के नुकसान का आरोप, कलेक्टर से शिकायत दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। एस.डी.आर.एफ. योजना के तहत नालों के निर्माण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में करोड़ों की लागत से नालों का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। स्थानीय निवासी और सामाजिक कार्यकर्ता जेतून हन्नू खाँ ने इस संबंध में कलेक्टर से लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में जेतून हन्नू खाँ ने आरोप लगाया है कि नालों के निर्माण में निर्धारित एस्टीमेट का पालन नहीं किया गया और निम्नलिखित स्थानों पर घटिया निर्माण हुआ:

1. सुदामा नगर से सुकनी नदी तक: 224.25 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण।

2. बंसल पेट्रोल पम्प से अजनाल नदी तक: 56 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण।

3. इंदौर गैरेज पुलिया से अजनाल नदी तक: 111.94 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण।

4. नर्मदापुरम मार्ग से कालू बाबा मंदिर तक: 72.81 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण। इन चारों नालों की कुल लागत 4.64 करोड़ रुपये आंकी गई है, जो कि ठेकेदार दिव्या कंस्ट्रक्शन को आवंटित किया गया था। कंपनी के प्रोप्राइटर राजू कमेडिया पर कार्य में अनियमितताओं और घटिया निर्माण का आरोप है।

निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल..

जेतून हन्नू खाँ ने अपनी शिकायत में उल्लेख किया है कि नालों के निर्माण में जो मानक तय किए गए थे, उनका पालन नहीं किया गया। आरोप है कि:

1. जेसीबी का उपयोग नगर पालिका द्वारा किराए पर लिया गया, जबकि ठेकेदार को खुद यह खर्च वहन करना था। 2. मुरूम के स्थान पर पुराने मकान के मलबे का इस्तेमाल किया गया। 3. लोहे की सरिया और कंक्रीट की दीवारें निर्धारित मापदंडों के अनुसार नहीं बनाई गईं, जिसमें 12 एमएम की जगह 6 एमएम की सरिया का इस्तेमाल किया गया। 4. दीवारों की मोटाई असमान रही और घटिया सामग्री का उपयोग हुआ। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि नगर पालिका की जांच में ठेकेदार और अधिकारियों के बीच सांठगांठ पाई गई। खाँ ने अपने पास निर्माण कार्य की गड़बड़ियों से संबंधित फोटो और वीडियो होने का दावा भी किया है।

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

जेतून हन्नू खाँ ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार राजू कमेडिया, जो नगर पालिका अध्यक्ष के पति और पूर्व सांसद प्रतिनिधि भी हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button