क्राइम

पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से अवैध ड्रग्स ले जा रहे दो आरोपियों को पकड़ा, 1 लाख रुपये मूल्य की एमडी ड्रग्स जब्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा।  पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 30 अगस्त 2024 की रात को थाना कोतवाली हरदा को सूचना मिली कि दो व्यक्ति काले रंग की बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल से फोर लेन रोड पर अबगांव ब्रिज से हरदा की ओर आ रहे हैं, जिनके पास अवैध मादक पदार्थ (एमडी ड्रग्स) है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कोतवाली हरदा पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरि राजपूत (34), निवासी ग्राम बैडी, थाना हडिया, जिला हरदा, और अरुण विश्नोई (31), निवासी ग्राम बैडी, थाना हंडिया, जिला हरदा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर आरोपी हरि राजपूत से बिना नंबर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल और आरोपी अरुण विश्नोई के लोअर की जेब से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है, जब्त की।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली हरदा में अपराध क्रमांक 431/24 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना कोतवाली हरदा के निरीक्षक प्रहलाद सिंह मर्सकोले, सूबेदार उमेश ठाकुर, सायबर सेल हरदा की टीम, और अन्य पुलिसकर्मियों जैसे पुरुषोत्तम गौर, सीताराम पटेल, तुषार धनगर, शिवशंकर चौरे, अमित बौरासी, वीरेंद्र राजपूत, मुकेश वर्मा, अभिषेक तिवारी, गौरव, कमलेश परिहार, लोकेश सातपुते, और मनोज दोहरे की विशेष भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button