राधा स्वामी सत्संग सभा की लीज के खिलाफ टिमरनी वासियों मैं जनसुनवाई में की शिकायत
टिमरनी में खेल मैदान की कमी: नागरिकों की 3.47 एकड़ नजूल भूमि की लीज निरस्त करने की मांग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
नगर में खेल मैदान की गंभीर कमी को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। उनका आरोप है कि 3.47 एकड़ नजूल भूमि, जो वर्तमान में राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा को लीज पर दी गई है, नगरवासियों के लिए खेल मैदान के रूप में उपलब्ध कराई जानी चाहिए। निवासियों का कहना है कि टिमरनी में खेल गतिविधियों के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं है, और यह भूमि पहले से ही अधिशासी संस्था के पास है, जिसका वह पूरा उपयोग नहीं कर रही है। वे संबंधित अधिकारियों से अपील कर रहे हैं कि इस लीज को निरस्त कर भूमि को नगर पालिका को सौंपा जाए ताकि इसे खेल मैदान के रूप में विकसित किया जा सके।
स्वतंत्र हरदा । टिमरनी नगर में खेल मैदान की कमी को लेकर एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है। ग्राम टिमरनी के नागरिकों ने 3.47 एकड़ नजूल भूमि (खसरा क्रमांक 140/2, 146/2) की लीज को निरस्त करने की मांग की है, जिसे राधा स्वामी सत्संग सभा दयालबाग आगरा को दी गई है। वर्तमान में नगर में कोई खेल मैदान नहीं है, जिससे बच्चों और युवाओं को खेल और अन्य गतिविधियों के लिए हरदा जैसे स्थानों की ओर यात्रा करनी पड़ती है। इसके अलावा, टिमरनी में खेल प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध नहीं है। पुनीत जयसवाल ने है कि राधा स्वामी सत्संग सभा के पास पहले से ही 17 एकड़ जमीन है, जिसका वह पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इस जमीन को नगरवासियों के खेल मैदान के लिए उपयोग में लाने की मांग की जा रही है। वर्तमान में, लीज को नवीनीकरण के लिए जिला कोर्ट में मामला चल रहा है, लेकिन हाईकोर्ट में आपत्ति के कारण सुनवाई प्रभावित हो रही है। नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि वे लीज की स्थिति की समीक्षा कर, जमीन को नगर पालिका को सौंपें, ताकि उसका विकास कर खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे उग्र आंदोलन की ओर बढ़ सकते हैं।



