क्राइम

ग्राम करताना में युवक की संदिग्ध हत्या से फैली सनसनी..

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम करताना के पास रुन्दलाय रोड पर शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लाश बिजली के खंभे से टिकी हुई मिली और युवक के सिर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 

घटना का विवरण…!

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम करताना निवासी संतोष पिता महेश भूकर (उम्र लगभग 46 साल) शुक्रवार रात को अपने घर से खाना खाकर किसी दोस्त के घर जाने का कहकर निकला था। उसने अपनी बाइक बस स्टैंड के पास अपनी दुकान के सामने खड़ी की और कहीं चला गया। रात 11 बजे जब उसकी पत्नी ने उसे फोन किया तो संतोष ने फोन नहीं उठाया। रात भर घर नहीं लौटने पर पत्नी ने फिर से फोन किया, लेकिन फोन बंद था।

शव की खोज….!

तलाश करने पर सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच संतोष का खून से सना हुआ शव मिला। इस घटना से ग्रामवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जल्दी ही दोषियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button