हरदा जिले में 41 प्रायवेट स्कूलों को नोटिस, एक स्कूल को अंतिम चेतावनी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
जिले में 41 प्रायवेट स्कूलों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित फीस पोर्टल पर अपलोड नहीं करने के कारण नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा, एक स्कूल को विशेष दुकान से शैक्षणिक सामग्री क्रय कराने के कारण अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
स्वतंत्र हरदा। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने जानकारी दी है कि स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश अनुसार प्रत्येक प्रायवेट स्कूल को 24 जून तक शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए निर्धारित फीस पोर्टल पर अपलोड करनी थी। जांच के दौरान पाया गया कि जिले के कुछ स्कूलों ने अभी तक फीस संरचना पोर्टल पर अपलोड नहीं की है, जो शासन के आदेशों की अवहेलना है। इस कारण जिले के कुल 41 विद्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं।
इन स्कूल को हुए नोटिस जारी
नोटों जारीइन स्कूलों में संस्कार विद्यापीठ विद्यालय हरदा, श्री गौड़ मालवीय विद्या मंदिर स्कूल हरदा, चाणक्य विद्या निकेतन हरदा, ज्ञानोदय विद्या मंदिर मंगरूल, द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हरदा, डिवाइन एकेडमी कामताड़ा, गुरुकुल शिक्षा अकादमी सोनतलाई, सनफ्लावर इंजीनियरिंग मेड एचएस स्कूल हरदा, मां शारदा विद्या मंदिर एचएस स्कूल हरदा, सन फ्यूचर एकेडमी रिजगांव, स्काई टच स्कूल, लिटिल लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, माधव विद्या कुंज, मकराई एंजल्स स्कूल, श्री सत्य साईं विद्या मंदिर चौकड़ी, इंपीरियल पब्लिक स्कूल खिरकिया, केयर कॉन्वेंट स्कूल चारुवा, विवेकानन्द एचएस स्कूल, ज्ञानरति विद्या मंदिर हाई स्कूल छीपाबड़, गुरुकुल पब्लिक स्कूल चारुवा, एमराल्ड हाइट पब्लिक स्कूल खिरकिया, कल्पना सत्य साईं एकेडमी छीपाबड़, मदर्स शेल्टर पब्लिक स्कूल, सेंट मैरीज को एड स्कूल टिमरनी, अकादमिक हाइजेस पुप्लिक स्कूल, गुरुकुल विद्या मंदिर रहटगांव, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय महगांव, राधास्वामी आदिवासी जूनियर प्राइमरी स्कूल मोगराढाना, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय तेमरूबहार, राधास्वामी आदिवासी जूनियर प्राइमरी स्कूल गूलरधाना, भाग्योदय पब्लिक स्कूल, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय सलाई, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय मारापाधोल, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय कचनार, राधास्वामी आदिवासी प्राथमिक विद्यालय राजाबोरारी, राधास्वामी आदिवासी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजाबोरारी जिला हरदा म.प्र, प्राइवेट आइडियल गुरु चाइल्ड केयर एकेडमी गोदड़ी, एनएस पब्लिक हाई स्कूल, लिटिल फ्लावर कंपनी एड स्कूल करताना, और नॉलेज पब्लिक स्कूल टिमरनी शामिल हैं।
इसके साथ ही, हरदा में संचालित SSGB हायर सेकेंड्री स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को एक विशेष दुकान से शैक्षणिक सामग्री क्रय करने के लिए कहा जा रहा था। इस कारण इस विद्यालय को अंतिम कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल ने बताया कि इसके बाद इस विद्यालय की मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही की जाएगी।


