चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ,आरोपी के पास से 1 लाख 65 हजार जप्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, राजेश्वरी महोविया, और एस.डी.ओ.पी. आर्चना शर्मा द्वारा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी हंडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने-चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

प्रेस कांफ्रेंस में दी जानकारी:
पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि दिनांक 11/07/24 को फरियादी सोनू पिता कैलाश माणिक, उम्र 25 साल, निवासी अवगांवकला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात आरोपियों ने उनके घर में घुसकर चांदी और सोने के जेवरात और एक एप्पल मोबाइल चोरी कर लिए हैं। इस रिपोर्ट पर अपराध क्र 162/24 धारा 331 (4), 305(a) BNS का पंजीकरण कर विवेचना शुरू की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी ने मुखबिर सूचना तंत्र विकसित कर संदेही राजू उर्फ विष्णु पिता गंगाराम गारगे, उम्र 26 साल, निवासी अवगांवकला को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों सागर और कल्लू के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की सामग्री को इंदौर निवासी ललित पिता नंद किशोर राठौर को बेच दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजू उर्फ विष्णु पिता गंगाराम गारगे, जाति बलाई, उम्र 26 साल, निवासी अवगांवकला
2. सागर कुचबंदिया पिता शेरसिंह कुचबंदिया, उम्र 26 साल, निवासी टंकी मोहल्ला, थाना सिविल लाइन, हरदा
3. ललित पिता नंद किशोर राठौर उम्र 25 साल, निवासी एरोडम रोड, गांधीनगर, इंदौर
एक अन्य आरोपी, कल्लू उर्फ नर्मदा, फरार है और उसकी तलाश जारी है।
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी:
– थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार
– सउनि नानकराम कुशवाह
– प्रआर 77 तरुण नागले
– प्रआर 368 दीपक जाट
– प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर
– आर 86 नीतेश
पुलिस टीम की तत्परता और सामूहिक प्रयास से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए गए हैं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।



