क्राइम

पुलिस ने दो युवकों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया

दो युवक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार, 28 हजार की शराब बरामद

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। हरदा सीटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर संस्कार स्कूल के पास छिपानेर रोड हरदा में दो लड़कों के अवैध शराब लेकर खड़े होने की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली हरदा ने टीम गठित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और 8 पेटी अवैध देशी मदिरा प्लेन शराब जब्त की, जिसमें प्रत्येक पेटी में 50 क्वाटर और कुल 72 लीटर शराब शामिल थी। इस शराब की कुल कीमत 28 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपियों के नाम फराज (पिता फाईक मोहम्मद, उम्र 26 साल) और कालू उर्फ करण (पिता राजकुमार वंशकार, उम्र 22 साल) हैं, दोनों मानपुरा हरदा के निवासी हैं। दोनों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में निरी प्रहलादसिंह मर्सकोले, सउनि संजय सिंह, प्रआर करण साहू, प्रआर नितिन श्रीवास्तव, आर वीरेन्द्र राजपूत, आर राहूल सैनिक, सुरज और अरविन्द का विशेष योगदान रहा। पुलिस ने सम्पूर्ण कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी की है, जिससे किसी प्रकार की गड़बड़ी से बचा जा सके और कार्यवाही की पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button