हरदा
हरदा जिले में पांच सड़कों की मंजूरी, कृषि और शिक्षा में अनदेखी: ओम पटेल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवा अपना बजट पेश किया, जिसमें हरदा जिले को पांच नई सड़कों की सौगात दी गई है। यह घोषणा स्थानीय लोगों के बीच संवेदनशीलता और आश्चर्य दोनों का विषय बनी। हालांकि, इसके बावजूद, हरदा जिले को कृषि कॉलेज, लॉ कॉलेज, और गंजाल मोरण परियोजना जैसी महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं में बजट की अनदेखी का मुद्दा उठाया गया है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष, ओम पटेल, ने इसे भाजपा के द्वारा जिले की दोनों विधानसभा सीटों की हार के बाद भेदभाव के रूप में देखा है। उन्होंने कहा, “जिले को विकास के क्षेत्र में समान अवसर देने की दिशा में हमारी योजनाएं अनदेखी रही हैं।”



