आदेश
हरदा जिले में मानसून के दौरान रेत खनन पर पूर्ण प्रतिबंध: कलेक्टर

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। जिले में मानसून की अवधि में रेत खनन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने बताया कि 30 जून की मध्य रात्रि से 1 अक्टूबर तक जिले की सभी रेत खदानों से रेत खनन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कलेक्टर सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतिबंध भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जारी सस्टेनेबल सेंड माइनिंग मैनेजमेंट गाइडलाइन के पालन में लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में हरदा जिले में रेत के खनन पर सख्त प्रतिबंध रहेगा और खनिज अधिकारी के साथ-साथ जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि रेत के उत्खनन पर इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करें।


