क्राइम

दो लोगों ने नीम के पेड़ से लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। रहटगांव। हरदा जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र में आज सुबह दो अलग-अलग क्षेत्रों में दो व्यक्तियों के द्वारा नीम के पेड़ पर फांसी पर लटके हुए शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। ग्राम नकवाड़ा और छीरपुरा में यह घटनाएँ घटीं। ग्राम छिरपुरा में झाड़बीड़ा निवासी नारायण इवने (उम्र 25 वर्ष) ने सड़क किनारे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की। पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच में जुटी है। दूसरा मामला ग्राम नकवाड़ा में घटित हुआ, जहां नरेंद्र गुर्जर नामक युवक ने घर के सामने ही लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की।दोनों ही घटनास्थलों पर रहटगांव पुलिस पहुंची और शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। रहटगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। रहटगांव थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button