शिकायतकर्ता द्वारा कमिश्नर की शिकायत: सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर द्वारा टिमरनी में अवैध कॉलोनी का निर्माण, शिकायतों के बावजूद कार्यवाही शून्य

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। टिमरनी के वार्ड नंबर 5, पंडित नेहरु वार्ड में एनएच 59 (ए) पर एक अवैध कॉलोनी का निर्माण हो रहा है। यह निर्माण कार्य प. ह. न. 17/26, खसरा नंबर 149/4 और 149/6 पर श्रीधर सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर के नाम से अलका गद्रे, पति श्रीधस्राव गद्रे, द्वारा सुरेंद्र धनगर और राहुल खोरे के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अलका गद्रे द्वारा आवासी/कार्मिशियल परिसर परियोजना के लिए मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) से आज तक कोई प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया है। बिना अनुमोदन के ही इस परियोजना का निर्माण कार्य लगातार जारी है।

प्रवीण कुशवाहा द्वारा नगर परिषद टिमरनी से आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त की, जिसमें यह पुष्टि हुई कि श्रीधर सिद्धी विनायक कॉलोनी अवैध है। इसके बाद नागरिकों ने नगर परिषद टिमरनी में शिकायत दर्ज करवाई, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। शिकायतकर्ता कुशवाहा इस मुद्दे को लेकर कमिश्नर को भी शिकायत की है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस स्थिति से नाराज नागरिक अब उच्च अधिकारियों से इस पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।



