अवैध

मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने हरदा में अवैध नल कनेक्शनों पर की कार्रवाई

नई आबादी में अवैध नल कनेक्शनों की जांच, कई नल कनेक्शन काटे गए

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। आज सुबह, हरदा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने वार्ड क्रमांक 2 में नई आबादी में अवैध नल कनेक्शनों की जांच की। 31 मई 2024 को हुई इस कार्रवाई में पाइपलाइन में बिना फेरूल के पाए गए नल कनेक्शनों को काटकर फेरूल लगाए गए। इस कदम से वार्ड में सभी लोगों को नियमित रूप से जल प्रदाय सुनिश्चित किया गया है। अवैध नल कनेक्शनों के बावजूद, कुछ लोग बार-बार झूठी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज कराते थे। विगत दिनों में हरदा नगर में हजारों अवैध नल कनेक्शनों की जांच-पड़ताल की गई और निर्धारित शुल्क जमा कराकर उन्हें वैध किया गया। इस प्रक्रिया से नगरपालिका परिषद को मासिक शुल्क भी प्राप्त होगा। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार, उपयंत्री हरिओम दोंगने,अनिल चंदेवा, और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्रवाई जारी रहेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button