जल संकट: हरदा की जनता की मांग कलेक्टर तक पहुंची

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। विगत दो महीने से पानी की समस्या को लेकर 6 दिन से लगातार नल ना आने के कारण जय शक्ति होम कॉलोनी की महिलाएं कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। वहां धर्म निष्ठा वर्मा, नेहा चोरी, उर्मिला राजपूत, ज्योति राजपूत, शोभा विश्वकर्मा, वर्षा विश्वकर्मा, हेमलता वर्मा, रेखा गौर आदि महिलाएं उपस्थित थीं। यह समस्या पूरे हरदा के लिए विकट है, जिसमें सभी कॉलोनियों में बाल्टी पानी आ रहा है और नल बंद हो रहे हैं, जो गंदा पानी पैदा कर रहे हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं। कलेक्टर ने आश्वासन दिया है कि नल थोड़ी देर के लिए नियमित चलेगा, लेकिन जल नल योजना के तहत समस्या का समाधान जरूरी है। शिकायत लेकर आई महिलाओं ने कहा कि कई घरों की समस्या है जहां पर एक बाल्टी भी पानी नहीं आता है और बिल तो पूरा भरना पड़ रहा है। गर्मी में पानी की बहुत ज्यादा समस्या हो जाती है।



