तीस हजार का इनामी कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 30 से ज्यादा अपराधी प्रकरण थे दर्ज मध्य प्रदेश सहित राजस्थान में थे प्रकरण दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी कई वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने 20 ग्राम एचडी पाउडर एक देशी पिस्तौल 5 राऊड सहित धर दबोजा, 30 से ज्यादा अपराधी प्रकरण दर्ज, बड़ा ही खूंखार आरोपी जिस पर मध्य प्रदेश राजस्थान में हैं केस दर्ज तीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा 11 महीने से आरोपियों को पुलिस कर रही थी तलाश हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि थाना छीपाबड के खमलाय गांव मे हीरालाल पटेल के घर हुई डकैती की घटना का मुख्य आरोपी राकेश पिता जयनारायण विश्नोई को बाबर गांव की बीवर गुफा के पास के जंगल से घेराबंदी कर पकडा गया। उसके पास 20 ग्राम एमडी पावडर (मेफेड्रान) कीमत करीब चार लाख रूपये और एक देशी पिस्टल 05 राऊंड सहित पुलिस ने बरामद किया है। राकेश विश्नोई के विरूद्ध अवैध रूप से एम डी और पिस्टल लेकर खुलेआम घूमने पर थाना छीपाबड पुलिस द्वारा धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट एव 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 176/24 उक्त धाराओ मे दर्ज की गयी है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है। फरार आरोपियों के सबंध में राकेश विश्नोई से पूछताछ किया जाना है। आरोपी के विरूद्ध तीनो मामले थाना छीपाबड में कायम है। आरोपी को न्यायालय पेश किया जायेगा। गौरतलब है कि राकेश विश्नोई उर्फ राकेश चोटी एक कुख्यात बदमाश है। जिसके विरुद्ध हरदा जिले व अन्य आसपास के जिलो तथा अन्य राज्यों मे भी कई अपराध दर्ज है।आरोपी राकेश विश्नोई की धरपकड के लिये काफी समय से प्रयास किये जा रहे थे।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता पत्रकारों का रहा सहयोग:- चौकसे
हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि राकेश विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास अवैध सामग्री बरामद की गई है। राकेश बिश्नोई के ऊपर 30 से ज्यादा अपराधी प्रकरण दर्ज है, खमभलाय गांव मे हीरालाल पटेल के घर घटित हुई डकैती की घटना हुई थी उसमें यहां आरोपी फरार था। मध्य प्रदेश राजस्थान और अन्य जिलों में इसके ऊपर अपराधी मामले दर्ज है। पूर्व में भी फॉरेस्ट के एक रेंजर का भी मर्डर किया था पुलिस के ऊपर भी चाकू से हमला किया था। इसके अलावा अन्य प्रकार के हमले फास्ट में किए थे।



