हादसा
कुए मे गिरने से 45 वर्षीय महिला की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जाँच मे लिया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। जिले के ग्राम अबगांव खुर्द में बकरी चराने गए 45 वर्षीय महिला की कुए मे गिरने से मौत हो गई। अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अबगांव खुर्द निवासी समीम बि पति अय्यूब खा उम्र 45 मंगलवार शाम को गाँव के पास मे ही खेत मे बकरी चराने गई थी जो अज्ञात कारणों से कुए मे गिर गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर पंचनामा बनाकर शव जिला अस्पताल भिजवाया जहा शव को मरचूरी कक्ष मे रखावा दिया अगले दिन बुधवार सुबह पीएम किया जाएगा। इधर पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामला जाँच मे लिया।



