हरदा

वृद्धजनों ने घर से ही किया मतदान

शाहरूख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा। आगामी 7 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा अतिवृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को उनके घर से ही मतदान करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। आयोग के निर्देश के पालन में हरदा जिले में सोमवार को मतदान दलों ने पूर्व से चिन्हित दिव्यांग व अतिवृद्ध मतदाताओं के घर जाकर उनसे मतदान कराया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button