नहर में पानी न होने से ग्राम वासी करेंगे चुनाव का बहिष्कार, कहां पानी नहीं तो वोट नहीं।
नहर में पर्याप्त पानी न मिलने से ग्राम मसनगाँव के मतदाताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सोपा ज्ञापन कहां पानी नहीं तो वोट नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार

⇒शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सोमवार को जिले के ग्राम मांसगांव के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नहर में पानी न होने की समस्या को लेकर ज्ञापन देकर कहा कि अगर नहर पानी नहीं तो वोट नहीं करेंगे चुनाव का बहिष्कार किसानों ने कहा कि विगत पांच छः वर्षों से तवा डेम से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल के लिए पानी छोड़ा जा रहा है, किंतु हमारे ग्राम- मसनगाँव सहित समस्त टेल क्षेत्र को इससे वंचित रखा जा रहा हैं। पिछले कई वर्षों से हम भी पानी की मांग नहर विभाग एवं जिला प्रशासन से करते आये हैं, लेकिन अभी तक हमे मूंग फसल के लिए कभी पानी नही दिया गया। जिससे हम सभी ग्रामवासी आर्थिक रूप से पिछड़ते जा रहे है। इस वर्ष से हमे मूंग एवं रबी फसल के लिए समय से पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके, ऐसी व्यवस्था बनाई जावे। जिससे हेड से टेल के सभी किसानों को इसका लाभ मिलता रहे। हमारी यह मांगें नहीं माने जाने पर हम समस्त ग्रामवासी लोकसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे ।
ग्रामवासी मुख्य मांगे।
(1) जिले में दो मुख्य नहरे हैं, HBC एवं LBC। जिसमे मूंग की फसल के लिए एक वर्ष HBC के हेड से टेल तक के समस्त रकबे में पानी उपलब्ध कराया जावे, दुसरे वर्ष LBC के हेड से टेल तक के समस्त रकबे में पानी उपलब्ध कराया जावे ।
(2) तवा डेम का टेल क्षेत्र होने के कारण नहर में पानी कभी भी पर्याप्त उपलब्ध नही होता है, इसलिए इस क्षेत्र को मोरंड गंजाल जल परियोजना से जोड़ा जाये ।
(3) हमारे ग्राम में तवा डेम से रबी की फसल गेंहू एवं चने में भी में पानी समय पर नहर में उपलब्ध नहीं हो रहा हैं, इसलिए हमारे ग्राम की समस्त भूमि को शहीद ईलाप सिंह परियोजना में जोडा जावे।



