तवाडैम से मूंग सिंचाई के लिए छोड़ गया पानी। हरदा-नर्मदापुरम जिले के किसानों को नहरों से मिलेगा पानी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
तवाडैम की बायीं तट मुख्य नहर में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के लिए 26 मार्च से पानी छोड़ा गया। हरदा जिले और सिवनीमालवा तहसील के मकड़ाई एवं रायगढ़ नहरों में पानी मिलेगा। इटारसी, नर्मदापुरम एवं सिवनीमालवा के शेष क्षेत्रों की नहरों के लिए 30 मार्च को पानी छोडा जाएगा।
स्वतंत्र हरदा। तवाडैम की बायीं तट मुख्य नहर में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई के लिए 26 मार्च से पानी छोड़ा जाएगा। हरदा जिले और सिवनीमालवा तहसील के मकड़ाई एवं रायगढ़ नहरों में पानी मिलेगा। इटारसी, नर्मदापुरम एवं सिवनीमालवा के शेष क्षेत्रों की नहरों के लिए 30 मार्च को पानी छोडा जाएगा। हरदा एवं नर्मदापुरम के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम, मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री एवं समस्त कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग नर्मदापुरम एवं हरदा उपस्थित रहे।



