शिकायत

विधायक के खिलाफ नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों ने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन। सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी और अपमानित किए जाने पर।

विधायक डॉ आरके दोगने के खिलाफ नगर पालिका कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन देकर आरोप लगाया है, कहा गया है कि विधायक ने मंच से सीएमओ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा । नगर पालिका के कर्मचारियों ने विधायक डॉ आरके दोगने के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधायक डॉ दोगने के खिलाफ ज्ञापन दिया। परिषद के कर्मचारियों का कहना है कि विधायक दोगने के द्वारा सार्वजनिक मंच से अभद्र टिप्पणी और अपमानित करने से नाराज होकर नाराजगी व्यक्त करते हुए ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों के अनुसार, विधायक डॉ आरके दोगने के इस कृत्य से नगर पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष फैला है। इसके चलते, 9 मार्च को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का हितग्राहियों को आवंटन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें नगर पालिका के इंजीनियर श्रीकृष्ण बोहरे ने सहयोग किया।

कार्यक्रम में सांसद डीडी ऊईक, पूर्व मंत्री कमल पटेल, और नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया सहित पार्षद और अन्य लोग मौजूद थे। विधायक डॉ आरके दोगने अपने वक्तव्य में अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए व्यक्तिगत आक्रमण और आपत्तिजनक टिप्पणियों के माध्यम से अपने असमानपन को जताया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button