सम्मान

महिलाएं नल-जल योजना संचालित करने के साथ ग्रामीणों से जलकर की वसूली भी करेंगी।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली सौगात।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। जिले की 136 ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी नल जल योजनाओं में जलकर की वसूली का कार्य अब पंचायतों के लिए महिला स्वसहायता समूह करेंगे। शनिवार को जिला पंचायत परिसर मे क्षेत्रीय सांसद दुर्गा दास उईके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और महिला स्व सहायता समूहों के बीच अनुबंध निष्पादित हुआ। स्व सहायता समूह की महिलाएं नल जल योजना के जलकर की वसूली करेंगी, तो उन्हें आय भी प्राप्त होगी जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और पंचायत को भी योजना के संचालन के लिए राशि उपलब्ध होगी और पेयजल योजना बेहतर ढंग से संचालित हो सकेगी। कार्यक्रम में विधायक डॉ आर. के. दोगने, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, कलेक्टर आदित्य सिंह, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, जनपद अध्यक्ष खिरकिया रानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर और ललित पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी गण मौजूद थे।

स्वसहायता समूह की महिलाओं की आय भी बढ़ेगी, और पेयजल योजनाएं भी बेहतर ढंग से संचालित होगी

महिलाओं की माली हालत सुधारने व उनकी आय बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार एक के बाद एक जिम्मेदारी महिला स्व सहायता समूहों को सौंप रही है। सरकार जहां महिलाओं को गणवेश, मास्क सिलाई के साथ ही घरेलू उत्पाद बनाने के लिए लोन उपलब्ध करा रही है, वहीं अब समर्थन मूल्य खरीदी केंद्रों पर गेहूं की खरीदी के बाद महिला स्व सहायता समूहों को जल कर वसूली की कमान भी सौंप दी है, जिससे कि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

ग्राम पंचायतों में नल जल योजनाओं के जलकर की वसूली करेंगी स्व सहायता समूह की महिलाएं

आजीविका मिशन के माध्यम से स्वसहायता समूह से जुड़ हल्दी की खेती, जड़ी-बूटी एकत्रित करने, चप्पल, सेनटरी नेपकिन सहित अन्य काम करने वाली महिलाओं को अब जिले की नल-जल योजनाओं के संचालन की जिम्मेदारी दी अभी ग्राम पंचायतें संचालन कर रही, लेकिन अब जल्दी ही जिले की सभी नल जल योजनाओं को महिलाओं के हवाले कर दिया जाएगा। यह महिलाएं नल-जल योजना संचालित करने के साथ ग्रामीणों से जलकर की वसूली भी करेंगी। इससे गांवों में पेयजल संकट से निजात मिलेगी और जलधारा उनके आजीविका की राह भी बनेगी।

विधायक टिमरनी अभिजीत शाह ने अपने भाषण में कहा कि

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि पेयजल पाइप लाइन बिछाने के लिए जो सड़क खोदी गई हैं, उन्हें तत्काल भरवा दें, उन्होंने कहा कि जिन पंचायत में ठेकेदार के द्वारा निर्माण कार्य होता है उसे भी सचिव सरपंच अपनी जिम्मेदारी के साथ देखें और अच्छा काम करवा अगर किसी ठेकेदार के द्वारा अच्छा काम नहीं किया जा सकता तो उसकी शिकायत विभाग को करें। नल जल योजना के अंतर्गत जो ग्रामीणों में पाइप लगाए हुए हैं किसी पाइप में या तो टोटी नहीं है और अगर जिसमें टूटी है उसे पाइप पूरी तरह टूटा हुआ है उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द इन कार्यों में सुधार करें ताकि ग्रामीणजनों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन हो रहे उसे चीज से भी अधिकारियों को अवगत कराया और जल्द से जल्द रोकने के लिए भी उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button