सम्मान
जल संसाधन विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी को किया सम्मानित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट द्वारा प्रथम पुरस्कार के लिए कार्यपालन यंत्री सोनम वाजपेयी व अनुविभागीय अधिकारी मौसम पोर्ते हरदा को भोपाल के समन्वय भवन में सम्मानित किया गया। एवं प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी एवं ₹25000 की राशि दी गई।

जल संसाधन के बेहतर उपयोग, जल संरचनाओं के संरक्षण एवं संवर्धन में उत्कृष्ट कार्य के लिए केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2024 की सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में प्रथम स्थान के लिए चुना गया है।



