राजनीति

कमलनाथ के भाजपा में जाने की अफवाहें बेबुनियाद: जीतू पटवारी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: भोपाल, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि ये सभी खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा, “क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इंदिरा गांधी के तीसरे बेटे के रूप में विख्यात कमलनाथ जी कांग्रेस छोड़ देंगे। जिनके नेतृत्व में हमने हाल ही में चुनाव लड़ा और जिनके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता अपनी सभी क्षमताओं को समर्पित करते रहे हैं, वो कैसे कांग्रेस को छोड़कर जा सकते हैं।

इस बयान के साथ पटवारी ने उन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा जा रहा था कि कमलनाथ और उनके पुत्र नकुलनाथ भाजपा में शामिल होने वाले हैं। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि कमलनाथ की नेतृत्व क्षमता और उनके प्रति कांग्रेस कार्यकर्ताओं की निष्ठा उन्हें कांग्रेस के साथ मजबूती से जोड़े रखती है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button