कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा: बैरागढ़ में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज 25 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी और 174 लोग घायल हुए थे। कई बार शिकायत होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा लापरवाही साबित हुई जिसके चलते आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने हरदा जाकर फैक्ट्री का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कलेक्टर ऋषि गर्ग और एसपी संजीव कुमार कंचन को तत्काल प्रभाव से हटाया गया।
पीड़ित ने प्रशासन पर लगाया था आरोप सांठ- गांठ से चलाते थे फटाका फैक्ट्री
हरदा पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटाया गया. हालांकि, उनके जगह अभी कौन लेगा ये खबर नहीं आई है. कल हरदा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में कई लोग जिंदा जले थे. इसके बाद से ही ऐसी कार्रवाई की मांग हो रही थी. पीड़ितों ने फैक्ट्री मालिक से पुलिस-प्रशासन की सांठगांठ का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री मोहन यादव में भी नाराजगी जताई थी। असके बाद आज मुख्यमंत्री हरदा के दौरे पर पहुंचे और उसके 3 घंटे बाद एसपी और कलेक्टर पर गाज गिरी कलेक्टर को उपसचिव बनाकर भेज भोपाल भेज दिया दिया ,SP कुमार कंचन को पुलिस हेडक्वाटर भोपाल भेज है।
कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल
वहीं पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले के 3 आरोपियों की बुधवार को कोर्ट में पेशी हुई. तीनों आरोपी राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी को पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में पेश किया. इसके बाद सीजेएम मजिस्ट्रेट ने वारंट पर दस्तखत कर दिया. कोर्ट ने सोमेश अग्रवाल को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, तो वहीं राजेश अग्रवाल और रफीक खान को जेल भेजा गया है।




