हरदा जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने फहराया तिरंगा
मंत्री गौर ने पौधरोपण किया...

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा / हरदा जिलेे में 75 वां गणतंत्र दिवस, समारोहपूर्वक और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्टेडियम हरदा में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश के अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्रीमती कृष्णा गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के साथ परेड की सलामी ली। मंत्री गौर ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। उन्होंने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े। कार्यक्रम के अंत में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, वन मण्डलाधिकारी अनिल चौपड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, एडीएम डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, पार्षदगण सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

मंत्री गौर ने पौधरोपण किया…
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रदेश की अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण की राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने हरदा के यादव छात्रावास तथा ग्राम तजपुरा के स्कूल परिसर में में पौधरोपण किया। इस दौरान कलेक्टर ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, एसडीएम के.सी. परते व आशीष खरे सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।



