अवैध

रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण की रोकथाम के लिये कार्यवाही की गई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

हरदा / कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार गुरूवार को हंडिया तहसील में पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी आर.पी. कमलेश ने बताया कि ग्राम मैदा मे नर्मदा नदी से अवैध रूप से उत्खनन कर भंडारण किये गए 10 ट्राली रेत को पानी मे बहाया गया एवं 10 ट्राली रेत को मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। साथ ही नाली खोदकर वाहनो के आवागमन के रास्ते को अवरुद्ध किया गया। उन्होने बताया कि रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण एवम परिवहन के रोकथाम की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button