भ्रष्टाचार

शासकीय चावल की कालाबाजारी जोरों पर चल रही लेकिन खाद्य विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, पूर्व में भी शिकायत की गयी

शाहरूख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा:  जिले में राशन कार्ड पर मिलाने वाला शासकीय योजनाओं का चांवल खुलेआम बाजार में बिक रहा है टिमरनी में तो फंड व्यापारी आटो चार पहिया से ला रहे ओर ले रहे हैं हरदा मुख्यालय पर खेडीपुरा छीपानेर रोड मंडी रोड पर बैखौफ फड व्यापारियों के द्वारा चावल की खरीदी की जा रही है जबकि फड व्यापारियों के पास चावल खरीदने का लायसेंस नहीं है। हरदा जिले के खिरकिया मोरगढ़ी छीपाबड़ सिराली रहटगाव टेमागाव टिमरनी में फड व्यापारियों नियम विरुद्ध शासकीय योजनाओं का चांवल खरीदी कर बैखौफ थोक में बगैर एन ओ सी से बारह चक्के वाहन से चावल परिवहन कर रहे हैं खाद्य विभाग ओर मंडी निरीक्षक को फड व्यापारियों पर आकस्मिक निरीक्षण करके कारवाई का अधिकार है लेकिन चर्चा है कि एक निश्चित राशि लेकर कारवाई नहीं कर रहे हैं।

जगह-जगह वेयरहाउस में स्टाक

हरदा जिले के विभिन्न कुछ वेयरहाउस में लाखों क्विंटल चावल का स्टाक है लेकिन अधिकांश अधिकारी कार्रवाई में रुचि नहीं ले रहे हैं, पुलिस विभाग भी शासकीय योजनाओं का चावल परिवहन होने की स्थिति में कारवाई कर सकता है क्योंकि बगैर एन ओ सी परिवहन नियम विरुद्ध है फर्जी उपज के नाम हरदा जिले से शासकीय योजनाओं का चांवल परिवहन हो रहा है

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button