धोखाधड़ी

परिवहन विभाग की गलती का खामियाजा भुगत रहा बस मालिक, 181 पर शिकायत करने के बाद भी अभी तक कुछ नहीं निकला हल।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: रहटगांव। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में परिवहन विभाग की गलती का खामियाजा एक बस मालिक को भुगतना पड़ रहा है, आरटीओ विभाग के ऑनलाइन पोर्टल की लापरवाही से बस मालिक डेढ़ महीने से परेशान हैं, जिसकी शिकायत 181 पर भी की गई। लेकिन अभी तक कुछ हल नहीं निकला है। जिसके कारण बसें खड़ी हैं, जिससे खड़ी गाड़ी का बीमा, टैक्स और गाड़ी की किश्त बस मालिक को 5 जेब से भरनी पड़ रही है। ऐसे में बस चलाने बाले चालक के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह ऑनलाइन पोर्टल की गलती के कारण हुआ है, जिससे टेक्स जमा । नही होने के कारण फिटनेस नहीं हो पा रहा रहा है। बस मालिक से मिली जानकारी अनुसार कार्यालय जिला परिवहन अधिकारी हरदा द्वारा गत 22 नवंबर को परिवहन आयुक्त ग्वालियर

को वाहन क्र. में वाहन पोर्टल पर सुधार कार्य कराने हेतु पत्र लिखा था। जिसमें कार्यालयीन कम्प्यूटर अभिलेखानुसार वाहन क्रमांक एमएपी 47 पी 0182 शोभा पति अनिल वर्मा ग्राम रहटगांव के नाम पंजीकृत हैं। उक्त वाहन क्र की व्हीकल क्लास ओमिनी बस होने के कारण वाहन पोर्टल पर वाहन का मोटरयान कर जमा नहीं हो रहा हैं और सुधार के लिए व्हीकल क्लास ओमिनी बस के स्थान पर व्हीकल क्लास बस का सुधार करने की मांग की है ताकि प्रकरण का निराकरण किया जा सकें। इस संबंध में आरटीओ राकेश अहाके ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल की त्रुटि के कारण यह समस्या आई है, ग्वालियर से जल्द सुधार हो जाएगा।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button