निरीक्षण

कायाकल्प की टीम ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाएं देख मरीज भी हुए हैरान…!

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर

स्वतंत्र हरदा: कायाकल्प अभियान के तहत मंगलवार को दल ने हरदा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दल के आने की पहले से जानकारी होने के चलते रात-दिन मेहनत कर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई। अस्पताल को होटल की तरह सजा दिया गया। व्यवस्था इतनी बेहतर की गई कि एक बार तो यहां आने वाले लोग चौंक गए कि यह जिला अस्पताल ही है। निरीक्षण करने आए खंडवा जिला से डॉ. एसएस राठौर ने जिला अस्पताल व जच्चा खाने में औषधि वितरण कक्ष, आपरेशन थियेटर (ओटी), लेबोरेट्री सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी व्यवस्था संबंधी जानकारी ली गई। निरीक्षण पर शासन द्वारा निर्धारित बिन्दुओं का पालन कितना किया जा रहा है इस पर अस्पताल को नम्बर एवं रैंकिंग दी जाएगी। व्यवस्थाओं में क्या सुधार किया जाना है इस संबंध में रिपोर्ट संचालनालय द्वारा जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

अस्पताल देख दंग रहे गए लोग..

अस्पताल की बाहरी साज-सज्जा और रंगरोगन देखकर सभी लोग दंग रह गए। मुख्य द्वार से लेकर गलियारों तक हरे-भरे पौधों के गमले सभी को आकर्षित कर रहे थे। जगह-जगह विभिन्ना सावधानी और जानकारी आदि के पोस्टर लगे थे। वार्डों में पलंगों पर चादर और दरवाजा पर पर्दे और स्टाफ भी निर्धारित यूनिफॉर्म में था। अस्पताल का बदला नजारा देख हर कोई दंग था। साथी साथ डस्टबिन की भी हालत बदली प्रतिदिन डस्टबिन की हालत बस से बख्तर रहती है मगर जैसे ही निरीक्षण करने कोई आता है तो डस्टबिन भी नए हो जाते हैं। कहीं लोगों ने तो कहा कि हमेशा ऐसा ही नजारा और जिम्मेदारी वाला आलम रहे तो मरीज आधा तो यूं ही अच्छा हो जाए। किंतु अफसोस की ऐसे नजारे किसी अफसर आदि के निरीक्षण के दौरान ही देखने मिलते हैं।

जिला अस्पताल में दरवाजा पर टंगे नए पर्दे

व्यवस्थाएं देख मरीज भी हुए हैरान

वहीं जिला अस्पताल हरदा में व्यवस्थाएं देखा भर्ती मरीज और अटेंडर बोले की अधिकारियों के आने पर होने वाली व्यवस्था हमेशा रहे तो बेहतर है। जिस प्रकार से आज अस्पताल की स्थिति बदली है वैसे ही हर समय यहां व्यवस्था होनी चाहिए पर अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब कोई बड़ा ऑफिसर अधिकारी निरीक्षण करने आता है तो अस्पताल में पहले से ही साफ सफाई चालू हो जाती है, इसके बाद देखने पर ऐसा लगता है कि यहां परमानेंट अस्पताल की सफाई और मैनेजमेंट रहता है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button