नगर पालिका अधिनियम की धारा 54 का उल्लंघन करने की कलेक्टर को की शिकायत

शाहरुख बाबा
स्वतंत्र हरदा: नगर पालिका परिषद की साधारण सम्मेलन की बैठक समय पर नहीं बुलाने कांग्रेस द्वारा की गई शिकायत नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया की नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा विगत कई महीनो से परिषद की साधारण सम्मेलन की बैठक नहीं बुलाई जा रही है जिससे शहर का विकास प्रभावित हो रहा है विधानसभा चुनाव को बीते हुए भी एक माह से अधिक हो चुका है किंतु बैठक नहीं बुलाई जा रही है जबकि नगर पालिका अधिनियम की धारा 54 में स्पष्ट लिखा हुआ है कि परिषद की बैठक हर माह में 1 बार या 2 महीने में कम से कम एक बार आयोजित की जानी चाहिए किंतु नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका सीएमओ लापरवाही के कारण विगत कई महीनो से बैठक नहीं बुलाई जा रही है जिसके कारण शहर के वार्डों में होने वाले विकास कार्यों एवं बहुत से जनहित एवं शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है जिससे आमजन की समस्या के कई मुद्दे भी प्रभावित हो रहे हैं नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने परिषद की साधारण सम्मेलन की बैठक नहीं बुलाने की आज शिकायत कलेक्टर महोदय से की है एवं निवेदन किया है कि जनहित में बैठक जल्द से जल्द बुलाई जाए।



