Uncategorized

नपा के प्रतिबंध के बावजूद बिच-बाजार हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा जारी है अवैध निर्माण।

शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा मो. 8435133145

हरदा/ घंटाघर क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी को नगर पालिका ने नोटिस जारी कर निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। इसके बाद भी हरिओम और संगीता द्वारा लगातार अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। नगर पालिका ने दो बार नोटिस भेजे थे, लेकिन नगर पालिका की निर्ष्किय कार्य प्रणाली के कारण उसे दुर्भाग्य कहां जाए या अवैध निर्माण करने वालों के हैसले बुंलद कहा जाए हैं। घंटाघर क्षेत्र वैसे ही सबसे व्यस्ततम क्षेत्र में शामिल हैं स्थिति यह है कि शाम के समय यहां से पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता हैं। ऐसी स्थिति में आरती ज्वेलर्स के संचालक और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा अवैध रुप से कामर्शियल भवन का निर्माण कार्य कर रहे हैं।
नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटिदार और इंजीनियर शिवम चौरसिया ने अवैध निर्माण कार्य पर चुप्पी साध रखी हैं। एक तरफ जहां अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही की बात कही जा रही है वहीं दूसरी तरफ अनुमति के बिना बनें निर्माण कार्य को संरक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

शिकायत के एक माह बाद भी कार्यवाही शुन्य…

हरिओम सोनी और संगीता सोनी द्वारा दो अलग – अलग मकान की रजिस्ट्री करवाई हैं। जिसमें निर्माण कार्य की अनुमति भी अलग – अलग प्राप्त की हैं लेकिन उसके अनुसार मौके पर निर्माण कार्य नहीं हो रहा हैं। जिसकी शिकायत खेडीपुरा निवासी जावेद खान ने 1 माह पहले की थी लेकिन नगर पालिका सीएमओ और इंजीनियर मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रहे हैं।

गेट बंद कर चल रहा काम…

नगर पालिका द्वारा निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाने के बाद भी हरिओम ओर संगीता द्वारा गेट बंद निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिससे किसी को पता नहीं चल सकें। इधर अवैध निर्माण की शिकायत उच्च अधिकारियों से भी की गई हैं।
इस मामले मे नगर पालिका इंजिनियर शिवम चौरसिया का कहना है की अवैध निर्माण कार्य रोकने के लिए हमारे द्वारा 2 बार नोटिस भेजे गए हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button