राजनीति

विधायक बनने पर अभिजीत शाह का क्षेत्र की जनता ने किया स्वागत निकला जोरदार विजय जुलुस

स्वतंत्र हरदा|सिराली| स्थानीय मकड़ाई गार्डन से टिमरनी विधानसभा से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक युवराज अभिजीत शाह का सिराली नगर में राधा कृष्ण मंदिर से होते हुए विजय जुलूस डीजे बाजे आतिशबाजी के साथ गांधी चौक पहुंचा जहां मित्तल परिवार की ओर से सुरेश चंद अग्रवाल बोस द्वारा देसी घी के लड्डू से कांग्रेस विधायक युवराज अभिजीत शाह का तुलादान कराया गया एवं हरदा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागू पटेल वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुमचंद भायरे का साफा बांधकर साल श्रीफल से स्वागत किया गया हजारों नेता कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस नगर के पुराने बस स्टैंड नए बस स्टैंड एवं ईदगाह मस्जिद मोहल्ला होते हुए गांधी चौक पहुंचा विजय जुलूस एवं नवनिर्वाचित विधायक कांग्रेस विधायक युवराज अभिजीत शाह का जगह-जगह पुष्प माला पहनकर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया युवराज अभिजीत शाह ने स्थानिक गांधी चौक पर विजय होने पर टिमरनी सिराली विधानसभा के क्षेत्र क्षेत्र की जनता का माना आभार और कहा कि मेरी जीत का श्रेय मेरी विधानसभा की जनता को जाता है।

 

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button