शादी में पत्रिका बांटने जा रहे पिता पुत्र को चाकू की नोक पर किया अगवा मांगे 10 लाख रुपए
1 वर्ष पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी है, पुलिस से की थी शिकायत पर कोई नहीं हुई कार्रवाई
हरदा : शादी की पत्रिका बांटने टिमरनी जा रहे पिता पुत्र को दो आदतन अपराधियों ने चाकू की नोक पर अगवा कर रोलगांव में कई घण्टे बंधक बना कर रखा। उनसे बेसबॉल से मारपीट भी की और 10 लाख रु की मांग की । पिता पुत्र द्वारा पैसे का इंतज़ाम करने की बात कहने पर बदमाशों द्वारा उन्हें छोड़ा गया। हरदा सिटी थाना में मामूली धारा में मामला दर्ज किया गया जबकि कलेक्टर से शिकायत के बाद तहसीलदार स्वयं शिकायतकर्ता के साथ थाना पहुंचे थे। कमजोर धारा में मामला दर्ज होने से झुब्ध किसान पिता, पुत्र पत्नी व बेटी के साथ एसपी ऑफिस गए। जहां एडिशनल एसपी ने उनकी बात सुनीं और एसडीओपी को इस मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए।

विषय: दिनांक 04/12/2022 की सुबह 10.30 बजे टिमरनी से अपहरण कर, हरदा लाकर लूट करने, मारपीट करने, एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस थाना द्वारा जैसी बोली थी वैसी शिकायत नही लिखने एवं अपराधियो के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही किये जाने के संबध मे लिखित शिकायत ।
सुमित शर्मा पिता श्री नानकराम शर्मा आयु लगभग 45 वर्ष निवासी सुभाष वार्ड गुरुकृपा होटल के पीछे हरदा, तहसील व जिला हरदा म०प्र० मोबा- 9977578245
महोदय जी
निवेदन है कि मैं मेरा बेटा, मेरी भतीजी की शादी के लिये दिनांक 04/12/2022 को सुबह समय 10.45 बजे टिमरनी में कार्ड बाटने जा रहा था, तब हम उँडा हाईवे के पास बाथरूम करने के लिये रूके तभी धर्मेन्द्र काले एवं उसके 5-6 दोस्त चंदन राजपूत, मोहन, मन्नु, भोला, और ड्रायवर जिनको मैं जानता हूँ धर्मेन्द्र काले और चंदन राजपूत अपराधिक प्रवृति के व्यक्ति है और लूटमार करने के आदि होकर इनपर हरदा जिले मे विभिन्न थानो मे दर्जनो मुकदमे दर्ज है।
सुबह 10.45 पर उँडा हाइवे पर चंदन और धर्मेन्द्र व अन्य साथी लोग गाडी से नीचे उतरे जो कि फोर व्हीलर गाडी थी. (होण्डा व्हाईट कलर अमेज गाडी जिसके पीछे काँच पर आरेज कलर मे राजपूत लिखा था और आरेंज कलर मे तीर कमान का लोगो था) जिसे मेरे बेटे ने देखा है। इस गाडी से ये लोग उत्तरे और चाकू की नोक पर हमारा अपहरण कर लिया, और मुझे और मेरे बेटे को गाडी पर बैठाकर मारपीट की और 20,000 रूपये लूट लिये और 10,00,000/दस लाख रूपये की मांग करने लगे, वहा से फोर लाईन रोड पर गाडी चलाते हुये नागपुर हाइवे पे चेकिंग चल रही थी, वहा भी पुलिस ने इनको नही रोका और यह रूके भी नही। वहा से गाडी चलाते हुये छोटी हरदा, मानकर हास्पीटल के पीछे से ग्राम रोलगांव लेकर गये, यहां जाते समय नाके के पास पेढोल पंप के पास खेडीपुरा मे शराब की दुकान से उन्होने लगभग 12 या 1 बजे के आसपास डायवर ने शराब की बोटल खरीदी जो कि कैमरे की जांच की जाये तो सामने आ जायेगा।



