मध्यप्रदेश

मजदूर उदय राम को श्रम विभाग मथुरा से जुड़े हुए लोगों ने दी घर जाकर जान से मारने की धमकी, परेशान मजदूर पहुंचा पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय छाता की शिकायत ।

मथुरा छाता ..सरकार द्वारा मजदूरों के उत्थान के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं को मजदूर लोगों तक सत प्रतिशत पहुंचाने के भरपूर प्रयास लगातार किए जा रहे हैं ,तमाम तरह की योजनाएं सरकार के द्वारा संचालित की जाती हैं ,जिनमें से एक लड़की विवाह अनुदान योजना भी एक है।इस योजना से लड़की की शादी के लिए मजदूर श्रमिक को कुछ धनराशि प्रदान सरकार द्वारा मजदूर के खाते में भेजी जाती है, मजदूरी करने वाले मज़दूर इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते हैं, परंतु मथुरा श्रम विभाग के अधिकारी इन आवेदनों को जांच के नाम पर रद्द कर देते हैं, और फिर अपनी दबंगई से भी बाज नहीं आते हैं, ऐसा ही हुआ है, छाता तहसील के एक श्रमिक मजदूर के साथ में मजदूर के द्वारा इन लोगों से परेशान होकर ऐसे लोगों की एक शिकायत आज पुलिस क्षेत्राधिकारी छाता गौरव त्रिपाठी के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र देकर की गई है,

जिसमें श्रम परिवर्तन अधिकारी सूर्य प्रकाश पांडे एवं उनके ड्राइवर हरदम का नाम भी प्रकाश में आया है, मजदूर के द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा अपनी बेटी के विवाह के लिए आवेदन किया गया था, जांच के नाम पर सूर्य प्रकाश पांडे हमारे गांव पहुंचे थे इन लोगों ने मेरे बेटे एवं मेरी पत्नी से₹20000 की मांग की , कि आप ₹20000 हमें दे दीजिए, हम यह फाइल आपकी पास कर देंगे, तो हमारे द्वारा पैसा न होने का हवाला इन लोगों को दिया गया और मेरे बेटे ने इन लोगों की शिकायत श्रम विभाग मथुरा में भी कर दी, बस इस बात को लेकर सूर्य प्रकाश पांडे का ड्राइवर हरदम व अन्य एक व्यक्ति आज मेरे घर बहरावली 9:30 बजे पहुंचा , हरदम के द्वारा मुझे आते ही बद्दी बद्दी गालियां दी गई , ओर कहा है तुम्हारा बेटा तेरे बेटे ने हमारी शिकायत की है हम यहां खून खराब कर देंगे मैं बहुत बड़ा गुंडा हूं, या तो तुम लोग अपनी शिकायत वापिस लो नहीतो हम लोग तुम्हें नहीं छोड़ेंगे नहीं , और हमें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए इसी समस्या को लेकर में पुलिस क्षेत्राधिकारी के पास न्याय की गुहार लगाने आया हूं कि इन लोगों से हमारी रक्षा करें।

 

 

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button