अवैध
आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 07 प्रकरण दर्ज

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। शनिवार को कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देशन में तथा जिला आबकारी अधिकारी रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय , संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु वृत हरदा के ग्राम रन्हाईकला, उड़ा, खेडीपुरा मोहल्ला, पीलियाखाल, वृत खिरकिया के ग्राम कुड़ावा, सारंगपुर मे दबिश देकर कुल 39 पाव देशी शराब, 19 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 310 किलोग्राम महुआ लाहान जप्त किया गया। उक्त मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क ) एवं (च ) के अन्तर्गत कुल 07 प्रकरण दर्ज किये गए। उक्त कार्यवाही मे वृत हरदा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक संग्रामसिंह गोरे, वृत खिरकिया प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर तथा समस्त आबकारी आरक्षको एवं नगर सैनिको का योगदान रहा।उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।



