सर्व आदिवासी समाज की महिलाओं ने विधायक अभिजीत शाह को ज्ञापन सौंपाः रानी दुर्गावती के नाम से चौक बनाने और मूर्ति लगाने की मांग।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। गुरुवार को विधायक अभिजीत शाह के निवास पर पहुंचकर सर्व आदिवासी समाज की महिलाओं ने विधायक शाह को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम से चौक कर उनकी मूर्ति लगाने की मांग की है।

सर्व आदिवासी समाज की जिलाध्यक्ष राखी करोची ने बताया कि रानी दुर्गावती ने 16वीं सदी में महिला सशक्तिकरण लिए बड़ा योगदान दिया है। रानी दुर्गावती के रास्ते पर चलकर जीवन में देश की मिट्टी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने का जज्बा लाकर कार्य करने का प्रण हम सभी लोगों को अवश्य लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती न सिर्फ आदिवासी समाज का बल्कि पूरे राष्ट्र का गौरव है। इसलिए, उनकी यादों को बनाए रखने और युवाओं को उनके पराक्रम से जोड़े रखने चौक का नाम वीरांगना दुर्गावती चौक करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कृषि मंत्री, कलेक्टर, हरदा विधायक, एसडीएम, नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष, को ज्ञापन देकर अपनी मांग को रखा जबकि पहले भी आश्वासन दिया था। जबकि वर्तमान में भी आदिवासी समाज का कोई भवन नहीं है, चौक पर वीरांगना रानी दुर्गावती जी की स्थापना के लिए 3 साल से सार्वजनिक महिला संगठन विज्ञाप के माध्यम से अपनी बात को रखना चाह रही है।

मगर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, उन्होंने ज्ञापन देते समय शासन प्रशासन से विशेष अपील किया कि जल्द से जल्द हमारी मांगे पूरी की जाए और कृषि मंडी गेट के सामने वाले चौक पर विशाल प्रतिमा स्थापित की जाए। ज्ञापन देते समय वैशाली मर्सकोले रिटायर्ड प्रधान पाठक गोपाल प्रसाद ककोडि़या राम निवास मुकेश उइके राम चरण आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।



