कोटा के पर्यटन को देखने पहुंचे हरदा जिले की तहसील टिमरनी के छात्र-छात्राएं।

शाहरुख बाबा, मो.8435133145
स्वतंत्र हरदा: पर्यटन को देखने का क्रेज आज भी जारी है, 25 दिसंबर को टिमरनी तहसील से एक स्कूल ग्रुप के लगभग 50 छात्र छात्रा पहुंचे कोटा छात्र-छात्राओं का समूह कोटा के आसपास के क्षेत्र के भ्रमण के लिए कोटा पहुंचे। धार्मिक एवं आध्यात्मिक के अंतर्गत कोटा को केंद्र में रखते हुए चित्तौड़ रावतभाटा जयपुर बूंदी इत्यादि जिलों को शामिल किया गया।
कोटा पहुंच जाने पर छात्र-छात्राओं का कुछ संघटनों के द्वारा रेलवे स्टेशन पर ढोल माला और फूलों के साथ भव्य तरीके से स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कोटा में यह दल एक सप्ताह तक थेरेगा आसपास के पर्यटनी स्थलों का भ्रमण भी छात्र-छात्राएं करेगी, कोटा के चंबल रिबेल फंड को देखकर सभी विद्यार्थी गदगद हो गए कुछ विद्यार्थियों का कहना यह है कि ऐसा नजारा हमने जीवन में पहली बार देखा है। कुछ छात्र छात्राओं ने बताया ऐसा नजारा हमने सिर्फ फिल्मों में देखा था पर आज सामने देखकर बहुत ही अच्छा लगा।
इन्हें देखने की हमारी बहुत ही इच्छा थी जो कि आज पूरी हो गई शिक्षकों का कहना है कि हमारे कोटा पहुंचने पर इतना अच्छा स्वागत किया कि हमें बहुत ही अच्छा लगा। जिससे कि हमारे छात्र बहुत ही खुश हुए।



