घटना

स्टेडियम के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। शहर के स्टेडियम क्षेत्र में डॉ. अमित चौधरी के पूर्व क्लिनिक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष नागले पिता जगदीश नागले (उम्र लगभग 55 वर्ष) निवासी के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बिजली विभाग में कार्यरत थे और प्रतिदिन हरदा कार्य करने आते थे। शव के हाथों में बोतल के निशान भी पाए गए हैं, जिससे संदिग्ध परिस्थितियों की आशंका जताई जा रही है।

दो दिनों से अस्पताल में थे भर्ती

मृतक पिछले दो दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन आज सुबह अचानक बिना बताए कहीं चले गए थे। बाद में उनका शव स्टेडियम क्षेत्र में पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button