बुलेटों के मॉडिफाईड सायलेंसर जप्त कर किया चालान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। थाना यातायात पुलिस द्वारा जिले में मॉडिफाईड सायलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकलों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। यातायात प्रभारी संदीप सुनेश ने जानकारी दी कि शहर के विभिन्न प्वाइंट्स पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया, जहां से गुजरने वाली मॉडिफाईड सायलेंसर लगी बुलेट्स को रोककर थाना लाने के निर्देश दिए गए। शहर के चौराहों और मार्गों पर तैनात यातायात पुलिस ने लगभग 25 से अधिक बुलेट्स को थाना लाया। यहां, साउंड लेवल मीटर से सायलेंसर की जांच की गई, जिसमें 5 सायलेंसर माडिफाईड पाए गए, जो फटाके जैसी आवाज निकाल रहे थे। इन सायलेंसरों को बुलेट्स से हटाकर जप्त किया गया और उनके स्थान पर मानक स्तर के नए सायलेंसर लगवाए गए। इसके अलावा, यातायात पुलिस ने अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए 22 चालान किए, जिससे 8,700 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि रूपसिंह उईके, सउनि सुरेन्द्र मालवीय, प्र.आर यशदीप, अनूप, अमर और आरक्षक विजय, अंकज, अशोक, ललित शामिल रहे।



