सरकारी जगह पर बने अंबिका प्रसाद की बिल्डिंग से खाली हुआ सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

- शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सरकारी जगह पर बनीं अंबिका प्रसाद तिवारी की बिल्डिंग का नक्शा और भवन निर्माण की अनुमति प्रस्तुत न कर पाने के बाद, हाल ही में सीएमएचओ ने इस भवन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को खाली करा लिया है।
मालूम हो कि अंबिका प्रसाद शर्मा के स्वामित्व वाली इस बिल्डिंग को जिला अस्पताल ने गोपनीय तरीके से किराये पर लिया था और 2015 से हर माह लगभग 20,000 रुपये का भुगतान किया जा रहा था। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस बिल्डिंग के पास न तो नक्शा है और न ही नगर पालिका से भवन निर्माण कार्य की अनुमति के कोई दस्तावेज हैं।
आरटीआई से मिली जानकारी में यह भी खुलासा हुआ कि बिल्डिंग की रजिस्ट्री अंबिका प्रसाद के नाम पर है और किराये की राशि उनके पुत्र पंकज शर्मा के खाते में जा रही थी।
अब अंबिका से वसूली होगी या नहीं?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर बिल्डिंग बनी है, वह सरकारी है। यानी पिछले 9 सालों से सरकारी जमीन पर बिल्डिंग बनाकर उसे सरकारी अस्पताल को किराये पर दिया गया था। अब सीएमएचओ द्वारा किए गए किराये के भुगतान की वसूली होगी या नहीं, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। सरकारी अधिकारियों से इस मामले में आगे की कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।



