विरोध

सफाईकर्मियों पर हमले के बाद थाने के सामने कचरा वाहन खड़े, आरोपियों पर FIR

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। सोमवार को शहर के कुलहरदा मोहल्ले में कचरा संग्रहण के दौरान तीन व्यक्तियों ने कचरा गाड़ी के ड्राइवर और एक सफाईकर्मी पर हमला कर दिया। इस घटना से नाराज होकर शहर के सफाईकर्मियों ने कचरा वाहन अजाक्स थाने के सामने खड़ा कर विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सफाईकर्मियों का आरोप है कि सड़क पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर बहस के बाद बंटी कौशल, कालू बंगाली और अशोक कौशल ने मारपीट की। अजाक्स पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन वे अभी भी फरार हैं। सफाईकर्मियों का कहना है कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे हड़ताल पर जाएंगे। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। उधर, अजाक्स थाना पुलिस ने सफाईकर्मी शंकर लाल जावा की रिपोर्ट पर बंटी कौशल, अशोक कौशल एवं कालू बंगाली के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 3(5) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button